असम की फैक्टरी में भीषण धमाका; सिलेंडर ब्लास्ट ने ली 4 मजदूरों की जान, प्रशासन ने तेज की जांच

असम के कछार जिले में एक लोहे की ढलाई फैक्टरी में हुए संदिग्ध सिलेंडर विस्फोट ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया, जिसमें चार श्रमिकों की जान चली गई। धमाके के बाद फैक्टरी का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कई कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Assam Factory Blast: असम के कछार जिले में रविवार को लोहे की ढलाई करने वाली एक इकाई में संदिग्ध तौर पर सिलेंडर विस्फोट होने से कम से कम चार श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर बाद उधारबंद थाना क्षेत्र के पंगराम स्थित 'कडे ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर एलएलपी और 'आईआरआईडी कास्टिंग वर्क्स एलएलपी के साझा परिसर में हुई। उन्होंने कहा, "अचानक हुए विस्फोट से फैक्टरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया।"

Assam Factory Blast

सीएम सरमा की ओर से मृतकों के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान

विस्फोट होने से हुआ हादसा

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, ढलाई कार्य में इस्तेमाल किए जा रहे एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से यह हादसा हुआ। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि मारे गए चार लोगों की पहचान किरण मुंडा, अप्पू बाराइक, श्यामला गौर और सागर नाथ के तौर पर की गई है। मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और चार लोगों को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा, "औद्योगिक लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी चूक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

End of Feed