Jaunpur Road Accident: 80 की रफ्तार से भाग रही थी बस, पलटते-पलटते पहुंची सड़क के पार; 4 लोगों की मौत 15 घायल

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में निजी बस पलटने से चार यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे में 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बस बदलापुर से जौनपुर जा रही थी। बस करीब 80 की स्पीड में चल रही थी।

जौनपुर : बक्सा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक निजी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि जनपद जौनपुर थाना बक्सा के अंतर्गत पुलिस को एक सूचना मिली कि एक प्राइवेट बस, जो कि बदलापुर से जौनपुर की तरफ जा रही थी, वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत बचाव के कार्य में जुट गई। इस दौरान घायलों को अस्पताल भेजा गया है। उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में चार की मौत और 15 लोग घायल हो गए हैं। बस को किनारे करवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पुलिस ने हादसे वाली बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Road Accident

(सांकेतिक फोटो)

खिड़कियां तोड़कर निकले घायल

स्थानीय लोगों के अनुसार, बस बदलापुर से जौनपुर जा रही थी। बस करीब 80 की स्पीड में चल रही थी। तभी अचानक बस बेकाबू होकर दो बार पलटी खाते हुए बीच सड़क पर पलट गई। सवारियां खिड़कियां तोड़कर सड़क पर छिटक गईं। कुछ लोग बस के अंदर फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। बस के नीचे दबे और अंदर फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसने घायलों को अस्पताल भेजवाया।

End of Feed