Bahraich में तालाब में समा गईं 4 लड़कियां, मौत से गांव में छाया मातम, CM योगी ने दिए इतने लाख

बहराइच में तालाब में डूबकर चार नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई। सीएम योगी ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों को चार-चार लाख रुपये बतौर सहायता राशि देने की घोषणा की है।

बहराइच: जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को 10 से 14 साल उम्र की चार लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई, जिससे गांव में मातम पसरा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक लड़कियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायक देने के निर्देश दिए हैं।

End of Feed