38th National Games: राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के प्लेयर का उत्कृष्ट प्रदर्शन, ग्रीन गेम्स थीम की पीएम मोदी ने की सराहना

38th National Games: 38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के अभिनव प्रयास अलग ढंग से रेखांकित हो रहे हैं। उत्कृष्ट खेल, सार्थक पहल, शुभंकर चयन से लेकर खेल वन तक में हरित पहल की छाप दिख रही है। यही कारण है कि उत्तराखंड के ग्रीन गेम्स की पीएम मोदी सराहना कर चुके हैं।

38th National Games: राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड अपनी धरती पर खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का साक्षी बन रहा है। खास बातें उत्तराखंड की उन सार्थक पहल से भी जुड़ी हैं, जिनके प्रभावी संदेश देश-दुनिया तक पहुंच रहे हैं। ग्रीन गेम्स की थीम को जमीन पर उतारने के लिए उत्तराखंड के प्रयास सबसे खास हैं, जिनकी तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर चुके हैं। महिला स्वास्थ्य, लोक संस्कृति, पर्यटन, रोमांच से जुडे़ अन्य संदेशों की अपनी अलग जगह है।

38th National Games

38 वें राष्ट्रीय खेल

ग्रीन गेम्स थीम की हर जगह छाया

राष्ट्रीय खेलों में शुभंकर के चयन में भी उत्तराखंड की हरित पहल के दर्शन हो रहे हैं। हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाने वाले राज्य पक्षी मोनाल को शुभंकर बनाकर उत्तराखंड ने यह पहल की है। खेलों में जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पदक ई-वेस्ट से तैयार कराए गए हैं। साथ ही, पदक जीतने वाले विजेताओं के नाम से खेल वन की स्थापना उत्तराखंड कर रहा है। इसके लिए 2.77 हेक्टेयर जमीन को इन दिनों तैयार किया जा रहा है, जहां पर 1600 रूद्राक्ष के पौधे रोपे जाएंगे। खेलों से जुडे़ आमंत्रण पत्र वेस्ट मटेरियल से तैयार कराए गए, जबकि खेल स्थलों पर एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए ई-रिक्शा उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि प्रदूषण न होने पाए। सोलर पैनल के प्रयोग से लेकर पानी के लिए रीयूसबल वाॅटर बाॅटल की व्यवस्था से प्रभावी संदेश निकल रहे हैं।

End of Feed