गया में खेलते-खेलते 30 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का मासूम, युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बिहार के गया जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को चिंता में डाल दिया, जहां खेलते समय तीन वर्षीय मासूम खुले बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान में जुट गई।

Bihar Gaya Borewell Accident: बिहार के गया जिले से एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है। गुरपा थाना क्षेत्र के रंगू नगर में गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे खेलते समय एक तीन वर्षीय बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस, जिला प्रशासन और राहत-बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचे तथा बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर अभियान शुरू कर दिया गया।

Gaya Child News

बिहार के गया में इसी खुले बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम

खेलते-खेलते खुले बोरवेल में गिरा मासूम

जानकारी के अनुसार, बोरवेल में गिरने वाले मासूम की पहचान रंगू नगर निवासी दिनेश मांझी के तीन वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घटना के समय पीयूष की मां घर के बाहर बोरवेल के पास खाट लगाने में व्यस्त थीं। इसी दौरान पीयूष खेलते-खेलते खुले बोरवेल के करीब पहुंच गया। बताया जा रहा है कि उसके हाथ में मोबाइल फोन भी था। खेलते हुए अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह लगभग 30 फीट गहरे खुले बोरवेल में जा गिरा।

End of Feed