Etah News: UP में बड़ा रोड एक्सीडेंट, ट्रक ने उड़ाए कार के परखच्चे; 3 दोस्तों की मौत

उत्तर प्रदेश के एटा में कार और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन दोस्तों की मौत हो गई। सभी शादी समारोह से वापस आकर अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहे थे।

एटा: जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में कार और ट्रक की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा गांव गदनपुर के पास हुआ, जब एक वैगनार कार और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल सभी को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

Etah News: UP में बड़ा रोड एक्सीडेंट, ट्रक ने उड़ाए कार के परखच्चे; 3 दोस्तों की मौत

पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार रात की है जब कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने एक साथी को उसके गांव छोड़ने नगला गलू जा रहे थे तभी ट्रक से भिड़ंत हो गई।

End of Feed