शहर

जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकियों की कायराना हरकत, सेना के जवान को बनाया निशाना

जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने सेना के जवान को निशाना बनाया है। गोली लगने के बाद जवान घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

जम्मू-कश्मीर के त्राल में आतंकियों की कायराना हरकत, सेना के जवान को बनाया निशाना

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही। एक बार फिर दक्षिण कश्मीर के त्राल में आतंकवादियों ने अपनी कायरतापूर्ण हरकत को अंजाम दिया है। आतंकियों ने त्राल में सेना के एक जवान को निशाना बनाया है। इस हमले में जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गोली लगने के बाद जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि जवान को गोली लगने के बाद सेना ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

जवान के पांव में लगी गोली

अधिकारियों ने बताया कि त्राल के अरिपाल क्षेत्र निवासी जवान डी. मुश्ताक के पैरों में दो गोलियां लगीं। उन्होंने कहा कि यह घटना सोफीगुंड स्थित जवान के घर के पास हुई, जिसके बाद मुश्ताक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि मुश्ताक अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए छुट्टी पर घर आए थे। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article