Police-Students Clash: 28 नामजद-900 अज्ञात के खिलाफ 3 FIR दर्ज, गिरिडीह और हजारीबाग में पुलिस-छात्रों में झड़प के मामले में पुलिसिया कार्रवाई

बीते शुक्रवार को झारखंड भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों छात्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाने के लिए गांधी मैदान में जमा हुए थे, जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। अब इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई शुरू हो गई है।

झारखंड के गिरिडीह और हजारीबाग में नौकरी की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प को लेकर 28 नामजद और 900 अज्ञात लोगों के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज कराई गईं हैं। इससे एक दिन पहले ही रांची के कोतवाली पुलिस स्टेशन में सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस के साथ झड़प के आरोप में 14 नामज़द और 200 अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ तीन FIR दर्ज कराई गईं थी।

पुलिस और छात्रों के बीच झड़प मामले में कार्रवाई।

पुलिस और छात्रों के बीच झड़प मामले में कार्रवाई। (फोटो- pti)

इस बारे में अधिकारियों ने बताया कि गिरिडीह में शुक्रवार और शनिवार को हुई झड़पों के सिलसिले में टाउन पुलिस स्टेशन में दो FIR दर्ज की गईं। वहीं हजारीबाग में सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में एक और FIR दर्ज की गईं।

End of Feed