लखनऊ में 500 ग्राम अल्प्राजोलम के साथ पकड़े गए तीन तस्करों को 10-10 साल की जेल, एक-एक लाख का जुर्माना

एजेंसी को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने लखनऊ में भैंसा कुंड स्थित बैकुंठ धाम के पास मोहम्मद राज को उस समय रोका, जब वह बस से उतरकर आया था। तलाशी के दौरान उसके बैग से 500 ग्राम अल्प्राजोलम बरामद किया गया।

लखनऊ में 500 ग्राम अल्प्राजोलम की तस्करी के मामले में अदालत ने तीन आरोपियों को 10-10 साल की कैद की सजा सुनाई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की लखनऊ जोनल यूनिट की जांच के बाद 15 अक्टूबर 2026 को लखनऊ की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मोहम्मद राज, मोहम्मद शफीक और जंगली उर्फ हसीन को दोषी करार दिया। तीनों उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के निवासी हैं। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

500 gram Alprazolam

(सांकेतिक फोटो-Istock)

बस से उतरते ही पकड़ा गया था मोहम्मद राज

NCB के मुताबिक, मामला 16 नवंबर 2022 का है। एजेंसी को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर टीम ने लखनऊ में भैंसा कुंड स्थित बैकुंठ धाम के पास मोहम्मद राज को उस समय रोका, जब वह बस से उतरकर आया था। तलाशी के दौरान उसके बैग से 500 ग्राम अल्प्राजोलम बरामद किया गया।

End of Feed