UP News: कोहरे ने जाम किए ट्रेन के पहिए, फरवरी तक निरस्त रहेंगी 24 गाड़ियां, जानें कौन है लिस्ट में शामिल

उत्तर प्रदेश में छाए घने कोहरे के कारण 24 ट्रेनों का परिचालन फरवरी तक रद्द किया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनें बदले हुए रूट से अपने गंतव्य पर पहुंचेगीं।

Train Cancelled: उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने के साथ ही घने कोहरे ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यूपी में कोहरे ने आते ही ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण रेल परिचालन में समस्या आ रही है। जिसके चलते दो दर्जन ट्रेनों को फरवरी तक निरस्त किया गया है। इनमें 24 ट्रनों का नाम शामिल है। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट किए गए हैं। दिसंबर में कई ट्रेनें अपने निर्धारित रास्तों की जगह बदले हुए रूट से चलेंगी।

trains resume running

कोहरे के कारण कई ट्रेनें रद्द (फोटो साभार - ट्विटर)

फरवरी तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

कोहरे के चलते निरस्त की गई ट्रेनों में डबलडेकर, हमसफर समेत कई ट्रेनों के नाम शामिल हैं जिन्हें 29 फरवरी तक रद्द किया गया है। इसके अलावा 15621/15622 कामाख्या आनंदविहार टर्मिनल को 7-8 दिसंबर से 29 फरवरी तक निरस्त किया गया है। जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस अप/डाउन को 5 दिसंबर और 7 दिसंबर से 27 फरवरी तक निरस्त किया जाएगा। इसके अलावा पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, गोरखपुर आनंदविहार टर्मिनल गोरखपुर, सिंगरौली शक्तिनगर टनकपुर एक्सप्रेस, लखनऊ छपरा एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र गोरखपुर पाटलिपुत्र, छपरा फर्रुखाबाद छपरा एक्सप्रेस, आजमगढ़ दिल्ली आजमगढ़ एक्सप्रेस और ग्वालियर बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस की अप/डाउन ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में रदद् की गई हैं।

End of Feed