जबलपुर में दर्दनाक हादसा, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत, 6 झुलसे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 12:04 बजे की है। सिविल लाइन पाथ से 50 से अधिक लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में दुर्गा प्रतिमा लेकर नरीली तालाब में विसर्जन के लिए जा रहे थे।

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है। मझौली थाना क्षेत्र में नवरात्र पर्व के बाद बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान बिजली का तार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना से लोगों में पुलिस-प्रशासन के प्रति रोष है और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को फिर उजागर कर दिया है।

jabalpur death AI

जबलपुर में करंट लगने से दो की मौत (AI Image)

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात लगभग 12:04 बजे की है। सिविल लाइन पाथ से 50 से अधिक लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में दुर्गा प्रतिमा लेकर नरीली तालाब में विसर्जन के लिए जा रहे थे। रास्ते में लटक रहे हाई-वोल्टेज बिजली के तार को निकालने के लिए कुछ लोगों ने डंडे से ऊपर उठाने की कोशिश की। इसी दौरान तार ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन लाइन से छू गया, जिससे तार टूटकर सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जा गिरा।

End of Feed