शहर

Farrukhabad: पेड़ से लटकी मिलीं दो सहेलियां, कहीं हत्या कर फांसी पर तो नहीं लटकाया?

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दो दलित लड़कियों के शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके पाए गए हैं। परिजन हत्या की बात कह रहे हैं, लेकिन पुलिस आत्महत्या की आशंका जाहिर कर रही है।

Image

कायमगंज में दलित लड़कियों के शव बरामद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

फर्रुखाबाद: कायमगंज क्षेत्र में मंगलवार को एक ही पेड़ पर दो लड़कियों के शव लटके पाए गए हैं। दोनों सहेलियां एक ही दुपट्टे के सहारे लटकी मिली हैं। परिजनों के मुताबिक, वो जन्माष्टमी के कार्यक्रम के लिए मंदिर जाने के वास्ते घर से निकली थीं। लेकिन, वो रात भर घर नहीं लौटी तो उनकी तलाश शुरू की गई। फिलहाल, परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। शवों के पास से मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।

दोनों सहेलियां थीं

घटना फर्रुखाबाद के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के भगौतीपुर गांव की है। यहां के निवासी रामवीर जाटव की बेटी बबली (18) और महेंद्र जाटव की बेटी शशि (16) दोनों सहेलिया बताई जा रही हैं। दोनों ही जन्माष्टमी के कार्यक्रम के लिए मंदिर जाने की बात कही थी। लेकिन, दोनों वापस नहीं लौटीं। काफी खोजबीन करने के बाद पता नहीं चला तो परिजनों से सोचा किसी के घर पर रुक गई होंगी, लेकिन सुबह दोनों के शव के गांव के नजदीक एक बाग में लटके पाए गए।

आत्यहत्या या हत्या?

सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दो डेडबॉडी मिलने पर खुद पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। फिलहाल, पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला करार दिया है, लेकिन परिजन पुलिस की बात को नकार रहे हैं। फोरेंसिक टीम सभी पहलुओं की जांच कर दोनों की डेडबॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें