शहर

Surat News: मॉडल सुखप्रीत कौर ने की आत्महत्या, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के सूरत शहर में एक 19 वर्षीय मॉडल ने शुक्रवार की रात आत्महत्या कर ली। मॉडल का नाम सुखप्रीत कौर है जो मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। चार दिनों पहले ही वह काम से सूरत पहुंची थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

मॉडल की फाइल फोटो

Photo : Times Now Digital

Surat Suicide: गुजरात से एक आत्महत्या की खबर सामने आई है। सूरत में शनिवार को 19 वर्षीय मॉडल का शव उसके कमरे से बरामद किया गया। मृतका की पहचान सुखप्रीत कौर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश की रहने वाली थी मॉडल

शुक्रवार की रात सूरत में एक 19 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह उसकी लाश कमरे में लटकी मिली। मृतका का नाम सुखप्रीत कौर है जो मॉडलिंग करती थी। सुखप्रीत मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली थी और सूरत में अपनी तीन सहेलियों के साथ एक कमरे में रह रही थी। शुक्रवार की रात जब ये घटना हुई तो वह कमरे में अकेली थी।

चार दिन पहले ही पहुंची थी सूरत

चार दिन पहले ही वह मॉडलिंग के काम से वह अपने घर से यहां आई थी। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इस वजह से आत्महत्या की गुत्थी उलझ गई है। मॉडल के मोबाइल को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा साथ में रहने वाली लड़कियों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश की रहने वाली 19 वर्षीय सुखप्रीत लखविंदर सिंह कौर तीन अन्य लड़कियों के साथ सरोली कुंभारिया गांव स्थित सारथी रेजीडेंसी में रहती थी। वह मॉडलिंग का काम करने के लिए चार दिन पहले ही सूरत पहुंची थी। शनिवार को मॉडल का शव कमरे में लटका मिला। सुबह जब साथ में रहने वाली एक लड़की कमरे पर पहुंची तब घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके बाद सारोली पुलिस ने मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए स्मीमेर अस्पताल भेजा है। जिसके बाद मौत के असल कारण का पता चल पाएगा। पुलिस ने परिवार को सूचना दी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!