'फरसा बाबा' की मौत के बाद मचे बवाल पर पुलिसिया कार्रवाई; हाईवे जाम करने वाले 19 लोग जेल में,लगी ये धाराएं

ईद वाले दिन सुबह मथुरा के कोसीकलां और छाता इलाकों में बवाल करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। यहां ब्रज के प्रसिद्ध गौरक्षक और संत चंद्रशेखर,जिन्हें इलाके में "फरसा वाले बाबा" के नाम से जाना जाता था,की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गौरक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा था।

मथुरा में गौ रक्षक चंद्रशेखर दास उर्फ 'फरसा वाले बाबा'की मौत के मचे भारी बवाल के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां बीते दिन फरसा बाबा के समर्थकों ने दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया था। इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर उन्होंने हिंसक गतिविधियां भी की। इस मामले में लिप्त होने के आरोप में उन्नीस लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

फरसावाले बाबा की मौत के बाद मचे बवाल में कार्रवाई।

फरसावाले बाबा की मौत के बाद मचे बवाल में कार्रवाई। (फोटो-AI)

ये गिरफ्तारियां कोसी कलां क्षेत्र के पास तड़के हुई एक घटना में फरसा बाबा की मौत के एक दिन बाद हुई हैं। बाबा की मौत के बाद उनके अनुयायी उग्र हो गए थे और उन्होंने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया। इतना ही नहीं उन्होंने हाईवे भी जाम कर दिया। ये घटना तब हुऊ जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मथुरा जिले के दौरे पर थीं।

End of Feed