Andhra Pradesh Fire Accident: फार्मा कंपनी के कारखाने में आग का तांडव, अब तक 17 की मौत, 33 घायल लड़ रहे जिंदगी की जंग

Andhra Pradesh Fire Accident: आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम स्थित फार्मा कंपनी के कारखाना अग्निकांड में अबतक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे में घायल 33 लोगों का इलाज जारी है।

Andhra Pradesh Fire Accident: आंध्र प्रदेश के अचुतापुरम में बुधवार को एक फार्मा कंपनी के कारखाने में आग लग जाने की घटना में 17 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। अनकापल्ली की जिलाधिकारी विजया कृष्णन ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब सवा दो बजे एसेंटिया एडवांस्ड साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड के संयंत्र में हुई।

Andhra Pradesh Fire Accident: फार्मा कंपनी के कारखाने में आग का तांडव, अब तक 17 की मौत, 33 घायल लड़ रहे जिंदगी की जंग
End of Feed