14 IPS और 6 PPS ऑफिसर्स का ट्रांसफर, 8 जिलों के एसएसपी-एसपी बदल गए; किसको कहां मिली जिम्मेदारी?

उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न जिलों में तैनात 14 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। प्रमेंद्र डोभाल को देहरादून का नया एसएसपी, नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार का और अजय गणपति को उधम सिंह नगर का एसएसपी नियुक्त किया गया है।

देहरादून : राज्य सरकार ने आज राज्य में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए 14 आईपीएस और 6 पीपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी तबादलों के आदेशों के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर सहित आठ जिलों के एसएसपी और एसपी में फेरबदल किया गया है। प्रमेंद्र डोभाल को देहरादून का नया एसएसपी, नवनीत सिंह भुल्लर को हरिद्वार का और अजय गणपति को उधम सिंह नगर का एसएसपी नियुक्त किया गया है।

Pushkar Singh Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी (फोटो-@pushkardhami)

उत्तराखंड में हाल के दिनों में हुईं आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर शुक्रवार को देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह समेत कई अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य के गृह विभाग के एक आदेश के अनुसार, हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को देहरादून का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है जबकि अजय सिंह को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) का एसएसपी बनाया गया है। आदेश के अनुसार एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह अब हरिद्वार के एसएसपी होंगे जबकि चंपावत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजय गणपति कुमार अब उधमसिंह नगर जिले के नए एसएसपी होंगे।

End of Feed