Nuh Violence: 'पत्थर, लाठी और कुल्हाड़ी से हमला...', नूंह में ईद की नमाज के बाद दो गुटों में झड़प, 12 घायल

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह जिले के निजामपुर और सिंगार गांव में बकरीद की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो गई। दोनों घटनाओं में करीब 12 लोग घायल हुए हैं।

Nuh Violence:: हरियाणा के नूंह जिले में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज के बाद दो अलग-अलग गांवों में पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। इन घटनाओं में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाल लिया। पहली घटना नूंह (Nuh Eid Prayer Violence) के निजामपुर गांव में हुई। बताया जा रहा है कि गांव में पंचायत चुनाव को लेकर काफी समय से दो पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। सुबह नमाज के बाद जमील और रमजी पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

Nuh Eid prayer violence

बकरीद की नमाज के बाद नूंह के दो गांवों में हिंसक झड़प (Photo: AI Image)

गांव के लोगों के मुताबिक दोनों तरफ से पत्थरबाजी हुई। कुछ लोगों ने लाठी और कुल्हाड़ी का भी इस्तेमाल किया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस झगड़े में छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद अकेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है।

End of Feed