UP Weather Forecast Today: यूपी में आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश, प्रयागराज-आगरा समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

UP Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं आगरा-प्रयागराज समेत कई जिलों में ओले भी पड़ सकते हैं। UP Weather की खबरें

UP Weather Forecast Today in Hindi: उत्तर प्रदेश में मौसम के मिजाज बिगने वाले हैं। आज यूपी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कई इलाकों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने प्रयागराज, आगरा, मथुरा, मेरठ समेत आस-पास के इलाकों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में रविवार से सोमवार के बीच ओले गिर सकते हैं। इसके अलावा कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ, वाराणसी, सीतापुर और आसपास के इलाकों में वज्रपात देखने को मिल सकता है।

Rain

यूपी में आज होगी बारिश (फोटो साभार - istock)

Delhi-NCR Weather Forecast Today

बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ रहा है। जिसके चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्वी, पश्चिमी और बुंदेलखंड के ज्यादातर इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, वहीं कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। यूपी के कई इलाकों में सोमवार से मंगलवार के बीच ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है।

End of Feed