बिजनेस

Zomato Share: ब्लिंकिट के डिलीवरी चार्ज बढ़ाने से जोमैटो को मिलेगा फायदा, 200 रु के पार जाएगा शेयर ! जानें एक्सपर्ट की राय

Zomato Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट सोनी पटनायक ने जोमैटो के स्टॉक में निवेश की सलाह दी है। उन्होंने मौजूदा निवेशकों को जोमैटो के स्टॉक होल्ड करने की सलाह दी है। वहीं उनके अनुसार 176 रु का स्तर पार करने के बाद अब स्टॉक 200 रुपये के स्तर को भी पार कर सकता है।

Image

200 रु के पार जा सकता है जोमैटो का शेयर

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 200 रु के पार जा सकता है जोमैटो का शेयर
  • ब्लिंकिट के डिलीवरी चार्ज बढ़ाने से मिलेगा फायदा
  • 1 साल में 264 फीसदी आई मजबूती

Zomato Share Price Target: जोमैटो एक भारतीय मल्टी-नेशनल रेस्टोरेंट एग्रीगेटर और फूड डिलीवरी कंपनी है। इसकी शुरुआत 2008 में दीपिंदर गोयल और पंकज चड्ढा ने की थी। कंपनी का 'ब्लिंकिट' नाम से एक क्विक कमर्शियल वर्टिकल भी है जो इस समय चर्चा में है। इस बीच जोमैटो के शेयर में कई दिनों से तेजी बरकरार है। मंगलवार को भी ये बीएसई पर 4.88 फीसदी की तेजी के साथ 182.60 रु पर बंद हुआ। इसके शेयर में आगे और भी कमाई की संभावना है। एक मार्केट एक्सपर्ट ने जोमैटो के शेयर में निवेश की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें -

कहां तक जा सकता है शेयर

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट सोनी पटनायक ने जोमैटो के स्टॉक में निवेश की सलाह दी है। उन्होंने मौजूदा निवेशकों को जोमैटो के स्टॉक होल्ड करने की सलाह दी है। वहीं उनके अनुसार 176 रु का स्तर पार करने के बाद अब स्टॉक 200 रुपये के स्तर को भी पार कर सकता है।

वहीं नए सिरे से स्टॉक खरीदने वाले निवेशकों के लिए, पटनायक ने स्टॉक को गिरावट आने पर 170 रुपये के आसपास खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने स्टॉप लॉस लगभग 160 रुपये का रखने की सलाह दी है।

ब्लिंकिट के इस कदम से जोमैटो को मिलेगा फायदा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) के कुछ क्षेत्रों में अपने डिलीवरी शुल्क में 11-35 रुपये की बढ़ोतरी के बाद ब्लिंकिट चर्चा में है। हाई डिलीवरी चार्ज से जोमैटो की प्रॉफिटेबिलिटी बढ़ने की उम्मीद है।

एक साल में कराया जोरदार फायदा

अगर बीते एक साल का ग्राफ देखा जाए तो जोमैटो का शेयर बिना किसी बड़ी गिरावट के ऊपर चढ़ता दिख रहा है। एक साल में इसने 264.04 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा साढ़े तीन गुना से भी अधिक कर दिया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article