Zomato Share Target: 10% से ज्यादा रिटर्न दे सकता है Zomato का शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने दिया 210 रु का टार्गेट

Zomato Share Price Target: कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने जोमैटो पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि फूड डिलिवरी बिजनेस की रफ्तार काफी हद तक अच्छी बनी हुई है। इस सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धी के बीच, जोमैटो और बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अच्छी स्थिति में है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Zomato के शेयरों में कमाई का मौका
  • 210 रु है टार्गेट प्राइस
  • अभी 190.5 रु पर है शेयर

Zomato Share Price Target: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का शेयर शुक्रवार को 1.90 प्रतिशत चढ़कर 190.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। शुक्रवार को कारोबार के दौरान ये 191.90 रु तक ऊपर गया, जो इसका आज तक का सबसे ऊंचा भाव है। जोमैटो का शेयर बीते एक महीने में करीब 18 फीसदी ऊपर चढ़ा है। आगे भी जोमैटो का शेयर फायदा कर सकता है। इसका शेयर 200 रु का स्तर पार कर सकता है। ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने जोमैटो के शेयरों में निवेश की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म को जोमैटो के रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद है, जिसे ब्लिंकिट से सहारा मिलेगा।

Zomato Share Price Target

10% से ज्यादा रिटर्न दे सकता है Zomato

ये भी पढ़ें -

End of Feed