Zomato Food Delivery Fee hike: जोमैटो से खाना मंगाना हुआ महंगा, त्योहारी सीजन में बढ़ाया फूड डिलीवरी फीस

Zomato Food Delivery Fee hike: फूड डिलीवरी एग्रीगेटर जोमैटो ने त्योहारी सीजन में यूजर्स से लिए जाने वाले प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाकर 10 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है।

Zomato Food Delivery Fee hike: गुड़गांव यानी गुरुग्राम स्थित जोमैटो ने त्योहारी सीजन के दौरान फ़ूड डिलीवरी ट्रांजैक्शन के लिए यूजर्स से लिए जाने वाले प्लेटफॉर्म फीस को 7 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है। यह जानकारी कंपनी के ऐप पर दी गई है। ऐप पर एक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह फीस हमें जोमैटो को चालू रखने के लिए हमारे बिलों का भुगतान करने में मदद करता है। त्योहारी सीजन के दौरान सेवाओं को बनाए रखने के लिए इसमें थोड़ी वृद्धि की गई है। जोमैटो ने पहली बार 2023 में प्लेटफॉर्म फीस को 2 रुपये प्रति ऑर्डर फ्लैट लेवी के रूप में पेश किया था और बाद में इसे समय के साथ बढ़ाया है। इसकी बेंगलुरु स्थित प्रतिद्वंद्वी स्विगी जिसने सबसे पहले यह फीस लेना शुरू किया था। उसने भी समय के साथ फीस बढ़ाकर 7 रुपये कर दिया है।

Zomato Food Delivery Fee hike, Zomato hikes platform fee

Zomato से खाना मंगाना हुआ महंगा

क्या है प्लेटफॉर्म फीस?

प्लेटफॉर्म फीस प्रत्येक फूड ऑर्डर पर लगाया जाने वाला एक अतिरिक्त फीस है जो माल और सेवा टैक्स (जीएसटी), रेस्तरां फीस और डिलीवरी फीस के अलावा होता है। 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में इसका समेकित नेट प्रॉफिट करीब 5 गुना बढ़कर 176 करोड़ रुपये हो गया।

End of Feed