बिजनेस

Godavari Biorefineries: गोदावरी बायोरिफाइनरीज का IPO खुला, बनाती है फूड-बेवरेजेज इंडस्ट्रीज के लिए केमिकल, चेक करें GMP

Godavari Biorefineries IPO GMP: गोदावरी बायोरिफाइनरीज अपने शेयर 334 से 352 रुपये प्रति शेयर के तय प्राइस बैंड में बेचेगी। इसमें निवेशक 42 शेयरों के एक लॉट के लिए और फिर 42 शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। प्राइस बैंड के ऊपरी रेट पर गोदावरी बायोरिफाइनरीज का टार्गेट आईपीओ के जरिए 554.75 करोड़ रुपये जुटाना है।

Image

गोदावरी बायोरिफाइनरीज का IPO खुला

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गोदावरी बायोरिफाइनरीज IPO खुला
  • 25 अक्टूबर को होगा बंद
  • फिलहाल GMP है जीरो

Godavari Biorefineries IPO GMP: इथेनॉल-बेस्ड केमिकल बनाने वाली गोदावरी बायोरिफाइनरीज लिमिटेड का IPO बुधवार 23 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह इश्यू 25 अक्टूबर 2024 को बंद होगा। आईपीओ वॉच के अनुसार कंपनी का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) फिलहाल शून्य है। ग्रे मार्केट एक अनौपचारिक इकोसिस्टम है, जहाँ शेयरों का कारोबार IPO में अलॉटमेंट से पहले शुरू होता है और लिस्टिंग के दिन तक जारी रहता है। निवेशक लिस्टिंग प्राइस का अंदाजा लगाने के लिए GMP पर नजर रखते हैं। जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें -

कितना है प्राइस बैंड (Godavari Biorefineries IPO Price Band)

गोदावरी बायोरिफाइनरीज अपने शेयर 334 से 352 रुपये प्रति शेयर के तय प्राइस बैंड में बेचेगी। इसमें निवेशक 42 शेयरों के एक लॉट के लिए और फिर 42 शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं। प्राइस बैंड के ऊपरी रेट पर गोदावरी बायोरिफाइनरीज का टार्गेट आईपीओ के जरिए 554.75 करोड़ रुपये जुटाना है।

कितने करोड़ के नए शेयर बिकेंगे

इस IPO में 0.92 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे, जिनकी कुल कीमत 325 करोड़ रुपये होगी। साथ ही 0.65 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे, जिनकी कुल कीमत 229.75 करोड़ रुपये होगी।

गोदावरी बायोरिफाइनरीज का बिजनेस

गोदावरी बायोरिफाइनरीज हर्शे इंडिया, हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज और लैंक्सेस इंडिया सहित कई प्रमुख कंपनियों को प्रोडक्ट की सप्लाई करती है। कंपनी इथेनॉल प्रोडक्शन के लिए 570 केएलपीडी कैपेसिटी वाली एक इंटीग्रेटेड बायोरिफाइनरी ऑपरेट करती है।

कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बायो-बेस्ड केमिकल्स, चीनी, इथेनॉल के अलग-अलग ग्रेड और पावर शामिल हैं। इन प्रोडक्ट्स का यूज फूड, बेवरेजेज, फार्मा, फ्लेवर्स और सुगंध, बिजली, ईंधन, पर्सनल केयर और कॉस्मैटिक्स जैसी इंडस्ट्रीज में किया जाता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article