Paytm-Zomato Deal: पेटीएम अपने मूवी और इवेंट टिकटिंग बिजनेस को बेचने के लिए जोमैटो लिमिटेड के साथ बातचीत कर रही है। ये डील 1500 करोड़ रु में हो सकती है। संकटग्रस्त फिनटेक कंपनी पेटीएम कमजोर सेल्स के बीच रिवाइवल की स्ट्रेटेजी बना रही है। पेटीएम की पैरेंट कंपनी है वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड। टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पेटीएम और ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो के बीच बातचीत अंतिम चरण में हैं। हालांकि पेटीएम के इस बिजनेस को खरीदने के लिए कई और कंपनियां भी दावेदार हैं।
पेटीएम और जोमैटो की डील
ये भी पढ़ें -
फाइनल नतीजा नहीं निकला
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है और अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। पेटीएम के फाउंडर और सीईओ विजय शेखर शर्मा हैं। पिछले महीने जारी आँकड़ों में पेटीएम ने पहली बार अपनी पहली बिक्री में गिरावट दर्ज की। साथ ही इसने अपनी नॉन-कोर एसेट्स को कम करने की भी बात कही।
नौकरी में भी कटौती की तैयारी
पेटीएम ने नौकरी में कटौती की भी चेतावनी दी, जो पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर नियामक कार्रवाई के कड़े नतीजों को दर्शाता है, जिसने फिनटेक के अधिकतर कारोबार को कम कर दिया है और इसे बैंकों के साथ नई साझेदारी करने के लिए मजबूर किया है।
कितना रहा रेवेन्यू
पेटीएम अपने मूवी और इवेंट टिकटिंग बिजनेस के वित्तीय नतीजों का खुलासा नहीं करती है। इसने FY24 में अपने मार्केटिंग सर्विस बिजनेस से 1740 करोड़ रुपये की सालाना बिक्री की जानकारी दी, जिसमें मूवी और इवेंट के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड मार्केटिंग और गिफ्ट वाउचर शामिल हैं।
अगर जोमैटो और पेटीएम के बीच डील सफल होती है, तो पेटीएम को ट्रेवल, डील्स और कैशबैक पर अपना ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी। ये ऐसे बिजनेस हैं जो इसके मर्चेंट बेस को बढ़ाने और बिक्री बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
