बिजनेस

Zee-Sony Merger: सोनी के साथ मर्जर को लेकर फिर शुरू हुई चर्चा से 8% मजबूत हुआ जी का शेयर, जानें कहां पहुंची बातचीत

Zee-Sony Merger Update: जी अगले 1-2 दिन में सोनी को सूचित करेगा कि वह उसकी शर्तों को स्वीकार करने और डील पूरी करने के आगे बढ़ने को तैयार है या नहीं। इससे पहले 23 जनवरी को, ज़ी के शेयर 33% गिरकर 52-सप्ताह के निचले स्तर 152.5 रुपये पर आ गए थे, जो इसके शेयर के इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी।

Image

ज़ी-सोनी विलय पर फिर शुरू हुई चर्चा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जी का शेयर 8 फीसदी उछला
  • सोनी के साथ मर्जर को लेकर फिर शुरू हुई चर्चा
  • एक महीने में जी का शेयर 24% उछला

Zee-Sony Merger Update: कर्ज में डूबी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के शेयर मंगलवार को 8% से अधिक चढ़कर 193 रुपये के स्तर पर बंद हुए। दरअसल पिछले महीने 10 अरब डॉलर की डील रद्द होने के बाद मीडिया हाउस ने सोनी ग्रुप के साथ विलय के लिए फिर से बातचीत शुरू की है। जी ने अपने विलय के आखिरी प्रयास में सोनी ग्रुप कॉर्प के साथ फिर से चर्चा शुरू की है। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों ने मुंबई में कई लोकेशनों पर बैठकें की हैं और पिछले करीब 15 दिनों में डील को पूरा करने के प्रयासों में तेजी भी आई है। इसी खबर से आज जी का शेयर 178.65 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 187.70 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 199.85 रु का टॉप स्तर छूकर अंत में 14.35 रु या 8.03 फीसदी की मजबूती के साथ 193 रु पर बंद हुआ। इस रेट पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 18,538.02 करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

1-2 दिन में आ सकता है नतीजा

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार जी अगले 1-2 दिन में सोनी को सूचित करेगा कि वह उसकी शर्तों को स्वीकार करने और डील पूरी करने के आगे बढ़ने को तैयार है या नहीं। इससे पहले 23 जनवरी को, ज़ी के शेयर 33% गिरकर 52-सप्ताह के निचले स्तर 152.5 रुपये पर आ गए थे, जो इसके शेयर के इतिहास में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट थी।

जी के शेयर रेटिंग घटाई दई

जी और सोनी के प्रस्तावित विलय के कैंसल होने के कारण जी की वैल्यूएशन रि-रेटिंग की गई थी। सोनी के साथ डील समाप्त होने के बाद से इसके स्टॉक को कई डी-रेटिंग और सेल कॉल (बेचने की सलाह) का सामना करना पड़ा।

पिछले एक महीने में की वापसी

पिछले एक महीने में जी के शेयर अच्छी वापसी की है। बीते एक महीने में शेयर ने 23.80 फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। बीते 5 दिनों में ये 4.10 फीसदी चढ़ा है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article