Zappfresh IPO: ऑनलाइन मीट बेचने वाली कंपनी जैपफ्रेश ने आईपीओ (IPO) के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) या SEBI के पास आवेदन कर दिया है। जैपफ्रेश ने बुधवार को बयान में कहा, इसने बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने के लिए सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए हैं। कंपनी के आईपीओ में 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 59.06 लाख फ्रेश शेयर बेचे जाएंगे। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल नहीं है।
Zappfresh applied to SEBI for IPO
ये भी पढ़ें -
एक और कंपनी ने किया IPO के लिए आवेदन
जैपफ्रेश के फाउंडर दीपांशु मनचंदा ने कहा, ‘‘ हमें बीएसई एसएमई मंच पर सूचीबद्ध होने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाने पर गर्व है, जो पारदर्शिता, जवाबदेही और ग्रोथ के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’
इस बीच, पर्यावरण इंजीनियरिंग समाधान कंपनी कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये फंड जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास दोबारा दस्तावेज दाखिल किए हैं।
कैसा होगा कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स का आईपीओ
कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स के आईपीओ दस्तावेज के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 192.3 करोड़ रुपये के नए शेयर और 51.94 लाख शेयरों की बिक्री ओएफएस के जरिए की जाएगी। यह कंपनी का पब्लिक होने का दूसरा प्रयास है।
इससे पहले इसने 2022 में सेबी के पास दस्तावेज दाखिल किए थे और उसे आईपीओ के लिए मंजूरी भी मिल गई थी। हालांकि, इसके बाद कंपनी ने अपना आईपीओ जारी नहीं किया था। (इनपुट - भाषा)
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
