बिजनेस

HDFC Bank: मार्केट एक्सपर्ट ने दी एचडीएफसी बैंक के शेयर खरीदने की सलाह, 1720 रु का दिया टार्गेट

HDFC Bank Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट किरण ने कहा है कि एचडीएफसी बैंक उन लोगों के लिए बेहतर शेयर हो सकता है, जो रिटर्न के साथ-साथ सेफ्टी चाहते हैं। उनके अनुसार ये शेयर कंसोलिडेशन यानी एक रेंज में है।

Image

एचडीएफसी बैंक के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • HDFC Bank के शेयर खरीदें
  • मार्केट एक्सपर्ट ने दी सलाह
  • 1720 रु तक का टार्गेट

HDFC Bank Share Price Target: बुधवार को एचडीएफसी बैंक का शेयर फ्लैट है। ये BSE पर 1637.05 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले ढाई बजे 1,635.60 रु पर है। एचडीएफसी बैंक का शेयर आगे फायदा करा सकता है। एक मार्केट एक्सपर्ट ने इसके शेयर के लिए खरीदारी की सलाह के साथ-साथ टार्गेट प्राइस भी बताया है। आगे जानिए कितना है इसके शेयर का टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

सेफ शेयर है एचडीएफसी बैंक

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट किरण ने कहा है कि एचडीएफसी बैंक उन लोगों के लिए बेहतर शेयर हो सकता है, जो रिटर्न के साथ-साथ सेफ्टी चाहते हैं। उनके अनुसार ये शेयर कंसोलिडेशन यानी एक रेंज में है।

इस दौरान शेयर में उतार-चढ़ाव होता है तो निचले लेवल्स पर (गिरावट पर) खरीदारी का मौका बन सकता है।

कितना है शेयर का टार्गेट

किरण ने कहा है कि शेयर के लिए 1620 रु पर स्टॉप लॉस रखें। वहीं ऊपर की तरफ 1680 रुपये का टार्गेट रखें। उन्होंने आगे कहा कि अगर ये इस लेवल को पार कर ले तो शेयर में 1720 रुपये तक के लेवल दिख सकते हैं।

कैसा रहा शेयर का परफॉर्मेंस

  • बीते एक साल में शेयर 3.7 फीसदी ऊपर गया है
  • 2024 में अब तक ये 3.8 फीसदी नीचे फिसला है
  • 6 महीनों में शेयर 16.2 फीसदी मजबूत हुआ है
  • एक महीने में ये 1.84 फीसदी चढ़ा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article