बिजनेस

Share Bazar: ऑल-टाइम हाई पर शेयर बाजार, आईटी शेयरों में खरीदारी, IT इंडेक्स ने बनाया रिकॉर्ड

BSE,NSE: विप्रो, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, सन फार्मा और एमएंडएम टॉप गेनर्स थे। जबकि मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, नेस्ले आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे।

Image

शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड

Sensex, Nifty: शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र अब तक मुनाफे वाला रहा है। आईटी शेयरों में तेजी के कारण निफ्टी ऑल-टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है।अब तक के कारोबार में निफ्टी ने 25,114 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया है, जो कि पहले 25,078 था।दोपहर 1:46 पर सेंसेक्स 253 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,964 और निफ्टी 83 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,102 पर था।शेयर बाजार में तेजी की वजह आईटी शेयरों में रैली है। इसके कारण निफ्टी आईटी इंडेक्स ने भी नया ऑल-टाइम हाई 42,712 बनाया है।

जानें कहां तेजी

सेंसेक्स पैक में विप्रो, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, सन फार्मा और एमएंडएम टॉप गेनर्स थे। जबकि मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, नेस्ले आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे।

लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की तेजी है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 71 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,291 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 55 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,389 पर था।खबर लिखे जाने तक निफ्टी आईटी (2.25 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (1.01 प्रतिशत), निफ्टी सर्विस सेक्टर (0.55 प्रतिशत) और निफ्टी इन्फ्रा (0.28 प्रतिशत) सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे। निफ्टी पीएसयू बैंक (0.28 प्रतिशत), निफ्टी रियल्टी (0.28 प्रतिशत) और निफ्टी मीडिया (0.38 प्रतिशत) दबाव के साथ कारोबार कर रहे थे।

सीमित दायरे में कारोबार

एसएएस ऑनलाइन के संस्थापक श्रेय जैन का कहना है कि बाजार फिलहाल एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। निफ्टी 24,950 और 25,100 की रेंज में बना हुआ है, जैसे ही निफ्टी इस रेंज से बाहर निकलेगा इसमें मोमेंटम देखने को मिल सकता है।शेयर बाजार करीब सपाट खुला था। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 100 अंक या 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,812 और निफ्टी 20 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,037 पर था।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article