क्या आप भी सोचते हैं कि अगले 10 साल में करोड़ों का फंड बनाना सिर्फ अमीरों के बस की बात है? हकीकत यह है कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर हां तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है, दरअसल म्यूचुअल फंड की SIP (Systematic Investment Plan) के जरिए आप भी छोटी-छोटी रकम को जोड़कर करोड़ों का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। अगर आपका सपना 2 करोड़ या उससे ज्यादा का कॉर्पस बनाने का है, तो थोड़ी-सी सही प्लानिंग और लगातार निवेश से यह पूरी तरह संभव है।
SIP क्यों है बेस्ट ऑप्शन?
SIP यानी हर महीने तय रकम निवेश करना। इसमें कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। जितना ज्यादा समय और रकम आप निवेश करेंगे, उतना ही बड़ा फंड बनेगा। साथ ही SIP बाजार के उतार-चढ़ाव को भी बैलेंस कर देता है।
12% रिटर्न पर कैलकुलेशन
मान लीजिए आप 12% सालाना औसत रिटर्न वाले किसी म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। ऐसे में अगर आप हर महीने करीब ₹1.10 लाख की SIP करते हैं, तो 10 साल में लगभग ₹2 करोड़ का फंड बन सकता है। वहीं अगर आपकी SIP ₹50,000 है, तो 10 साल बाद लगभग ₹1 करोड़ का फंड मिलेगा।
SIP का डिसिप्लिन क्यों ज़रूरी?
यहां सबसे बड़ी कुंजी है नियमित निवेश। अगर बीच में SIP रोक दी, तो फंड का आकार छोटा रह जाएगा। साथ ही, हर साल अगर आप अपनी SIP में 5-10% का टॉप-अप करते हैं, तो टारगेट और जल्दी हासिल हो सकता है।
किसे अपनाना चाहिए ये स्ट्रैटेजी?
अगर आप आने वाले 10 साल में बच्चों की पढ़ाई, शादी या रिटायरमेंट जैसे बड़े गोल पूरे करना चाहते हैं, तो SIP से बेहतर कोई साधन नहीं है। इससे आप डिसिप्लिन भी सीखते हैं और समय पर अपनी मंज़िल भी पा सकते हैं।
