आप भी खोल सकते हैं पोस्ट ऑफिस, सिर्फ 5000 करने होंगे खर्च, होगी तगड़ी कमाई

कोई भी पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकता है। इसके लिए सिर्फ 5000 रु बतौर सिक्योरिटी डिपॉजिट देने होते हैं। पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी से आपको कमीशन के रूप में कमाई होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आप भी ले सकते हैं पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी
  • केवल 5 हजार में मिलती है पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी
  • कमीशन के रूप में होगी तगड़ी कमाई

How to get Post Office Franchise : अगर आप नौकरी से थक गए हैं और अपना कुछ कारोबार करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। बता दें कि जिस तरह कई कंपनियां अपनी फ्रेंचाइजी देती हैं, उसी तरह पोस्ट ऑफिस की भी फ्रेंचाइजी मिलती है। यानी आप पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 5000 रु खर्च करने होंगे। आगे जानिए पोस्ट ऑफिस फ्रेंचाइजी के लिए कैसे अप्लाई किया जा सकता है।

How to get Post Office Franchise

पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी कैसे प्राप्त करें

डिमांड है बहुत हाई

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है। यहां 1.55 लाख से अधिक डाकघर हैं। इनमें 89% ग्रामीण इलाकों में हैं। पर फिर भी और अधिक पोस्ट ऑफिस खोलने की मांग बरकरार है। इस मांग को पूरा करने के लिए इंडिया पोस्ट ने फ्रेंचाइजी स्कीम शुरू की थी जिसके जरिए काउंटर सेवाओं की फ्रेंचाइजी दी जाती है।

End of Feed