Yes Bank का स्टॉक 15% टूटा, निवेशक हैं तो जानें क्यों आई गिरावट और अब आगे क्या?

Yes Bank Share Price: Yes Bank के शेयर में 15% की बड़ी गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। आखिर शेयर में अचानक इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई?

Yes Bank के शेयर में गुरुवार को बड़ी गिरावट आई है। शेयर 15% टूटकर 18.29 रुपये पर पहुंच गया है। अगर आपने इस स्टॉक में निवेशक हैं तो यह गिरावट आपको परेशान कर रही होगी। आइए जानते हैं कि इनती बड़ी गिरावट क्यों आई है? अब आगे क्या होगा?

YES BANK

यस बैंक

SC के इस फैसले से टूटा शेयर

आज यस बैंक को झटका देते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के 2023 के उस फैसले को बरकरार रखा, जिसमें बैंक के 8,415 करोड़ रुपये के 'एडिशनल टियर-1' (AT1) बॉन्ड को राइट-ऑफ (बट्टे खाते में डालने) करने के कदम को रद्द कर दिया गया था। यस बैंक ने मार्च 2020 में, अपने वित्तीय संकट के बाद एक पुनर्गठन योजना के तहत इन बॉन्ड को राइट-ऑफ कर दिया था। रिलायंस निप्पॉन जैसे म्यूचुअल फंड सहित संस्थागत निवेशकों और खुदरा निवेशकों ने इन बॉन्ड में 8,415 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

End of Feed