Yes Bank Share Price Target: यस बैंक के शेयर में मंगलवार को भी गिरावट दर्ज हुई। बैंक का शेयर 0.24 रु या 1.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 23.30 रु पर बंद हुआ। बीते कुछ दिन से यस बैंक का शेयर दबाव में है। बीते 5 दिनों में बैंक का शेयर 12.41 फीसदी गिर चुका है। मगर अभी भी मार्केट एक्सपर्ट इसके शेयर पर दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं। आगे जानिए कितना है यस बैंक के शेयर का टार्गेट।
यस बैंक के शेयर खरीदें
ये भी पढ़ें -
27 रु का रखें टार्गेट
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में एक मार्केट एक्सपर्ट ने Yes Bank के शेयरों में निवेश की राय दी है। यस बैंक के शेयर के लिए 26.5-27 रु का टार्गेट है। मौजूदा भाव से 27 रु तक जाने में ये शेयर करीब 16 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
स्टॉप लॉस कितना रखें
मार्केट एक्सपर्ट ने यस बैंक के शेयर के लिए खरीदारी की सलाह के साथ 23 रु का स्टॉप लॉस रखने की भी सलाह दी है। यानी अगर ये 23 रु तक गिरता है तो फिर बेचकर निकल जाएं।
यस बैंक के शेयर का परफॉर्मेंस
- एक महीने में यस बैंक का शेयर 9.30 फीसदी नीचे गिरा है
- 6 महीनों में शेयर ने 8.34 फीसदी का नुकसान कराया है
- 2024 में अब तक ये 2.92 फीसदी चढ़ा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
