ब्लूमबर्ग के पास काफी प्रॉपर्टी भी है। केवल न्यू यॉर्क स्टेट में ही ब्लूमबर्ग के 8 घर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास लंदन, फ्लोरिडा, कोलोराडो और बरमूडा में भी कई प्रॉपर्टीज हैं।
न्यू यॉर्क में ईस्ट 79वीं स्ट्रीट पर उनका घर ब्यूक्स-आर्ट्स है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार उन्होंने 1986 में यह प्रॉपर्टी 3.5 मिलियन डॉलर (29.4 करोड़ रु) में खरीदी थी।
2013 में उन्होंने इस घर के रेनोवेशन पर लगभग 1.7 मिलियन डॉलर (14.26 करोड़ रु) खर्च किए थे। ब्लूमबर्ग ने इस घर से सटे एक और घर में 5 यूनिट खरीदीं।
वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार ब्लूमबर्ग ने ब्यूक्स-आर्ट्स से लगी बिल्डिंग में छह यूनिट्स में से पांच को खरीद लिया। इसमें से एक के लिए उन्होंने 2016 में 14 मिलियन डॉलर (117.5 करोड़ रु) का भुगतान किया था।
इसी शहर में पार्क एवेन्यू में ब्लूमबर्ग ने सन 2000 में 3.8 मिलियन डॉलर (करीब 32 करोड़ रु) में खरीदा था। ब्लूमबर्ग ईस्ट 78वीं स्ट्रीट पर एक मेंशन के मालिक हैं।
ब्लूमबर्ग ने साउथेम्प्टन में एक "गेटअवे" प्रॉपर्टी करीब 164 करोड़ रु में खरीदी थी। उनके वेस्टचेस्टर में भी कई घर हैं। साथ ही ने आर्मोंक में एक और नॉर्थ सलेम में दो बड़ी प्रॉपर्टीज के मालिक हैं, जहां उनकी बेटी जॉर्जिना घोड़ों की सवारी करती है।
उन्होंने हैम्पटंस, वेल और वेलिंगटन में भी प्रॉपर्टी खरीदी है। वेल में उनका स्की रिसॉर्ट है। वहीं बर्मूडा में उनका पर्सनल बीच वाला घर है।