बिजनेस

Yes Bank: यस बैंक का शेयर दे सकता है 16% रिटर्न, एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह, चेक करें टार्गेट

Yes Bank Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट ने Yes Bank के शेयरों में निवेश की राय दी है। यस बैंक के शेयर के लिए 26.5-27 रु का टार्गेट है। मौजूदा भाव से 27 रु तक जाने में ये शेयर करीब 16 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

यस बैंक के शेयर खरीदें

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • यस बैंक के शेयर खरीदने की सलाह
  • 27 रु तक का है टार्गेट
  • 23 रु का रखें स्टॉप लॉस

Yes Bank Share Price Target: यस बैंक के शेयर में मंगलवार को भी गिरावट दर्ज हुई। बैंक का शेयर 0.24 रु या 1.02 फीसदी की कमजोरी के साथ 23.30 रु पर बंद हुआ। बीते कुछ दिन से यस बैंक का शेयर दबाव में है। बीते 5 दिनों में बैंक का शेयर 12.41 फीसदी गिर चुका है। मगर अभी भी मार्केट एक्सपर्ट इसके शेयर पर दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं। आगे जानिए कितना है यस बैंक के शेयर का टार्गेट।

ये भी पढ़ें -

27 रु का रखें टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में एक मार्केट एक्सपर्ट ने Yes Bank के शेयरों में निवेश की राय दी है। यस बैंक के शेयर के लिए 26.5-27 रु का टार्गेट है। मौजूदा भाव से 27 रु तक जाने में ये शेयर करीब 16 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

स्टॉप लॉस कितना रखें

मार्केट एक्सपर्ट ने यस बैंक के शेयर के लिए खरीदारी की सलाह के साथ 23 रु का स्टॉप लॉस रखने की भी सलाह दी है। यानी अगर ये 23 रु तक गिरता है तो फिर बेचकर निकल जाएं।

यस बैंक के शेयर का परफॉर्मेंस

  • एक महीने में यस बैंक का शेयर 9.30 फीसदी नीचे गिरा है
  • 6 महीनों में शेयर ने 8.34 फीसदी का नुकसान कराया है
  • 2024 में अब तक ये 2.92 फीसदी चढ़ा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article