Yes Bank Q3 results:यस बैंक ने मुनाफे में मारी बड़ी छलांग, दिसंबर तिमाही में 3 गुना मुनाफा

Yes Bank Q3 results: यस बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में ₹612.27 करोड़ का लाभ दर्ज किया। NII में 10.2% की वृद्धि और NIM 2.4% पर स्थिर रहा। जानें वित्तीय आँकड़े।

Yes Bank Q3 results: यस बैंक ने शनिवार को दिसंबर 2024 को समाप्त हुई तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए, जिसमें बैंक ने शानदार प्रदर्शन किया। बैंक का कर-पश्चात लाभ (PAT) 164.5% की बढ़त के साथ ₹612.27 करोड़ पहुंच गया। इसके साथ ही, शुद्ध ब्याज आय (Net Interest Income - NII) में 10.2% की साल-दर-साल वृद्धि दर्ज की गई।

yes bank quarterly results, yes bank profit 2025, Yes Bank Q3 2024 Result,yes bank share history

यस बैंक रिजल्ट।

शुद्ध ब्याज आय और मार्जिन स्थिर

यस बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) ₹2,224 करोड़ रही, जबकि शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) 2.4% पर स्थिर रहा। यह प्रदर्शन साल-दर-साल और तिमाही-दर-तिमाही समान रहा। बैंक की ब्याज आय ₹7,829.13 करोड़ रही, जो पिछले साल की समान तिमाही से 12% अधिक है। वहीं, ब्याज व्यय ₹5,605.62 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल की ₹4,967.96 करोड़ की तुलना में 12.8% की बढ़त दिखाता है।

End of Feed