Yatharth Hospital Listing Date: आईपीओ (IPO) इश्यू के बाद यथार्थ हॉस्पिटल (Yatharth Hospital) का शेयर 7 अगस्त को लिस्ट होने जा रहा है। बीएसई (BSE) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यथार्थ हॉस्पिटल के शेयरों को 7 अगस्त 2023 को एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन में सिक्योरटीज के 'बी' ग्रुप में बीएसई और एनएसई (NSE) पर लिस्ट किया जाएगा। लिस्टिंग से पहले यथार्थ हॉस्पिटल का शेयर ग्रे मार्केट में काफी अच्छे प्रीमियम पर दिख रहा है। इससे शेयर की मजबूत लिस्टिंग का संकेत मिल रहा है।
यथार्थ अस्पताल का शेयर 7 अगस्त को होगा लिस्ट
कितने पर ग्रे मार्केट प्रीमियम
आईपीओ वॉच के अनुसार इस समय यथार्थ हॉस्पिटल के शेयर का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी 80 रु पर दिख रहा है। जबकि आईपीओ में कंपनी के शेयरों के लिए प्राइस बैंड 285-300 रु रहा है।
इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी का शेयर 380 रु पर लिस्ट हो सकता है। इससे उन लोगों को आराम से 25 फीसदी से रिटर्न मिल सकता है, जिन्हें शेयर एलॉट हुए हैं।
इस बात का रखें ध्यान
मार्केट के जानकार मानते हैं कि जीएमपी से केवल संकेत मिलता है। जरूरी नहीं कि जीएमपी के आधार पर ही शेयर लिस्ट हो। वैसे भी ग्रे मार्केट एक नॉन-रेगुलेटेड मार्केट है।
कैसा रहा आईपीओ
यथार्थ हॉस्पिटल के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से जोरदार रेस्पोंस मिला था। शुक्रवार, 25 जुलाई को इसका आईपीओ बंद हुआ और इसके शेयरों को अंत तक 36.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, ऑफर पर कुल 1.65 करोड़ शेयरों के लिए इसे लगभग 60 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर और उसके आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
