बिजनेस

Yatharth Hospital का शेयर 7 अगस्त को होगा लिस्ट, पैसा लगाने वाले होंगे मालामाल ! चेक करें GMP

Yatharth Hospital Listing Date: 7 अगस्त को यथार्थ हॉस्पिटल का शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। उससे पहले ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर अच्छे प्रीमियम पर दिख रहा है।

Image

यथार्थ अस्पताल का शेयर 7 अगस्त को होगा लिस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • 7 अगस्त को लिस्ट होगा यथार्थ हॉस्पिटल का शेयर
  • बीएसई और एनएसई पर होगा लिस्ट
  • ग्रे मार्केट में दिख रहा अच्छा प्रीमियम

Yatharth Hospital Listing Date: आईपीओ (IPO) इश्यू के बाद यथार्थ हॉस्पिटल (Yatharth Hospital) का शेयर 7 अगस्त को लिस्ट होने जा रहा है। बीएसई (BSE) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, यथार्थ हॉस्पिटल के शेयरों को 7 अगस्त 2023 को एक स्पेशल प्री-ओपन सेशन में सिक्योरटीज के 'बी' ग्रुप में बीएसई और एनएसई (NSE) पर लिस्ट किया जाएगा। लिस्टिंग से पहले यथार्थ हॉस्पिटल का शेयर ग्रे मार्केट में काफी अच्छे प्रीमियम पर दिख रहा है। इससे शेयर की मजबूत लिस्टिंग का संकेत मिल रहा है।

कितने पर ग्रे मार्केट प्रीमियम

आईपीओ वॉच के अनुसार इस समय यथार्थ हॉस्पिटल के शेयर का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी 80 रु पर दिख रहा है। जबकि आईपीओ में कंपनी के शेयरों के लिए प्राइस बैंड 285-300 रु रहा है।

इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी का शेयर 380 रु पर लिस्ट हो सकता है। इससे उन लोगों को आराम से 25 फीसदी से रिटर्न मिल सकता है, जिन्हें शेयर एलॉट हुए हैं।

इस बात का रखें ध्यान

मार्केट के जानकार मानते हैं कि जीएमपी से केवल संकेत मिलता है। जरूरी नहीं कि जीएमपी के आधार पर ही शेयर लिस्ट हो। वैसे भी ग्रे मार्केट एक नॉन-रेगुलेटेड मार्केट है।

कैसा रहा आईपीओ

यथार्थ हॉस्पिटल के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से जोरदार रेस्पोंस मिला था। शुक्रवार, 25 जुलाई को इसका आईपीओ बंद हुआ और इसके शेयरों को अंत तक 36.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, ऑफर पर कुल 1.65 करोड़ शेयरों के लिए इसे लगभग 60 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर और उसके आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article