बिजनेस

यथार्थ हॉस्पिटल ने पहले ही दिन कराया 13.6 फीसदी का फायदा, मुनाफे के साथ हुई लिस्टिंग

Yatharth Hospital & Trauma Listing: यथार्थ हॉस्पिटल का शेयर बीएसई पर 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 304 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में ये 13.63 प्रतिशत बढ़कर 340.90 रुपये पर पहुंच गया।

Image

यथार्थ अस्पताल का शेयर हुआ लिस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • यथार्थ हॉस्पिटल का शेयर हो गया लिस्ट
  • प्रीमियम के साथ हुआ लिस्ट
  • निवेशकों को हुआ फायदा

Yatharth Hospital & Trauma Listing: आज स्टॉक एक्सचेंजों पर दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में प्राइवेट अस्पतालों का संचालन करने वाली कंपनी यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड (Yatharth Hospital & Trauma Care Services) का शेयर लिस्ट हुआ। इसका शेयर सोमवार को 300 रुपये के आईपीओ (IPO) इश्यू प्राइस से दो प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ।

कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 304 रुपये पर लिस्ट हुआ। बाद में ये 13.63 प्रतिशत बढ़कर 340.90 रुपये पर पहुंच गया। करीब 12 बजे बीएसई पर कंपनी का शेयर 31.80 रु या 10.60 फीसदी की तेजी के साथ 331.80 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल करीब 2856 करोड़ रु है।

एनएसई (NSE) पर किस रेट पर हुआ लिस्ट

एनएसई (NSE) पर यथार्थ हॉस्पिटल का शेयर आईपीओ इश्यू प्राइस से दो प्रतिशत प्रीमियम के साथ 306.10 रुपये पर लिस्ट हुआ। यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज लिमिटेड के आईपीओ को 36.16 गुना सब्सक्राइब किया गया था। आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 285-300 रुपये प्रति शेयर तय की गई थी।

बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ में रखे गए कुल 1.65 करोड़ शेयरों के लिए इसे लगभग 60 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले थे।

जीएमपी से कम रहा लिस्टिंग प्राइस

आईपीओ वॉच के अनुसार 6 अगस्त को यथार्थ हॉस्पिटल के शेयर का ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) या जीएमपी 80 रु पर दिख रहा था। जबकि आईपीओ में कंपनी के शेयरों के लिए प्राइस बैंड 285-300 रु था।

अनुमान था कि कंपनी का शेयर 380 रु पर लिस्ट हो सकता है। मगर ये उससे काफी कम पर लिस्ट हुआ।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक शेयर और उसके आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article