GBS 2025 में बोले टाइम्स नेटवर्क के MD विनीत जैन, आज दुनिया हमें सिर्फ मार्केट नहीं, बल्कि पार्टनर के रूप में देख रही है

द टाइम्स नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन ने Global Business Summit 2025 के मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के सफल अमेरिकी दौरे पर उन्हें बधाई दी और साथ ही बताया कि कैसे आज दुनिया हमें सिर्फ बाजार नहीं समझती, बल्कि अपने पार्टनर के रूप में देखती है।

Global Business Summit 2025: ग्लोबल बिजनेस समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत द टाइम्स नेटवर्क के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन ने किया। उन्होंने कहा कि यह समिट हमेशा ही बिजनेस, इकोनॉमिक्स और समाज के लिए एजेंडा सेट करता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में यह समिट एक ऐसा समिट बन गया है, जहां पर सिर्फ विचारों का आदान-प्रदान नहीं होता, बल्कि उन पर एक्शन भी होता है।

md-vineet jain

द टाइम्स नेटवर्क के एमडी विनीत जैन

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल अमेरिकी दौरे पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम के इस दौरे से देश को लंबे समय में काफी फायदा होगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश, एनर्जी सिक्योरिटी और डिफेंस में रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। उन्होंने कहा इससे दुनिया के दो बड़े लोकतंत्रों और अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग बढ़ेगा।

End of Feed