World Economic Forum: वित्त वर्ष 2024-25 में 7% रहेगी GDP वृद्धि दर, तेजी से बढ़ रहा है भारत, दावोस में बोले शक्तिकांत दास

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 17, 2024, 07:22 PM IST

World Economic Forum: स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत वृद्धि और स्थिरता की मिसाल पेश कर रहा है। चालू वित्त वर्ष में 7.2 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत की दर जीडीपी की वृद्धि होगी।

World Economic Forum: स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि चुनौतीपूर्ण वैश्विक व्यापक आर्थिक माहौल के बीच, भारत वृद्धि और स्थिरता की मिसाल पेश कर रहा है। भारत मजबूत घरेलू मांग के साथ तीव्र आर्थिक वृद्धि दर हासिल करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। आरबीआई गवर्नर दास ने कहा कि जीडीपी वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 7.2 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में सरकार ने जो संरचनात्मक सुधार किए, उनसे भारतीय अर्थव्यवस्था की मध्यम, दीर्घकालिक वृद्धि संभावनाओं को बल मिला है। उन्होंने विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान 'उच्च वृद्धि, कम जोखिम: भारत की कहानी' विषय पर आयोजित CII सत्र में कहा कि वैश्विक आर्थिक मोर्चे पर महंगाई दर में गिरावट हुई है, लेकिन वृद्धि दर कम बनी हुई है।

World Economic Forum, Shaktikanta Das, RBI Governor, India GDP

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि तेजी हो रहा है भारत का विकास

कम हो रही है महंगाई

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने दावोस में विश्व आर्थिक मंच की बैठक 2024 में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विकास और स्थिरता की तस्वीर पेश करता है और वित्त वर्ष 2024-25 में अर्थव्यवस्था 7 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। वैश्विक व्यापक आर्थिक मोर्चे पर हालिया जानकारी आश्वस्त करने वाली रही है। मुद्रास्फीति धीरे-धीरे लक्ष्य के करीब आ रही है, यहां तक कि करीब सभी देशों में भारत का विकास उम्मीद से बेहतर रहा है। वित्तीय स्थितियां आसान हो गई हैं और बाजार नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है। हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7 फीसदी की दर से बढ़ेगी।

End of Feed