बिजनेस

Wipro Share Price Up: 7% से ज्यादा उछला Wipro का शेयर, Q3 नतीजों और डिविडेंड के ऐलान का दिख रहा असर

Wipro Share Price Up: सोमवार के कारोबार में विप्रो के शेयर में 7 फीसदी से अधिक की तेजी दिख रही है। BSE पर कंपनी का शेयर 281.85 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 300 रु पर खुला है और करीब 10 बजे 20.55 रु या 7.29 फीसदी की मजबूती के साथ 302.40 रु पर है।

Image

विप्रो में उछाल

KEY HIGHLIGHTS
  • विप्रो में उछाल
  • 7 फीसदी से ज्यादा बढ़त
  • डिविडेंड देगी कंपनी

Wipro Share Price Up: सोमवार के कारोबार में विप्रो के शेयर में 7 फीसदी से अधिक की तेजी दिख रही है। BSE पर कंपनी का शेयर 281.85 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 300 रु पर खुला है और करीब 10 बजे 20.55 रु या 7.29 फीसदी की मजबूती के साथ 302.40 रु पर है। शुक्रवार को विप्रो ने अपने तिमाही नतीजे पेश किए थे। साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान किया था। उसी का असर आज इसके शेयर पर दिख रहा है।

ये भी पढ़ें -

कैसे रहे तिमाही नतीजे

देश की प्रमुख आईटी सर्विस कंपनी विप्रो ने शुक्रवार को 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए अपने तिमाही नतीजे पेश किए थे। इसके प्रॉफिट में 24% की वृद्धि हुई और कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3,354 करोड़ रुपये का प्रॉफिट कमाया। जबकि इसका ऑपरेटिंग रेवेन्यू 0.5% बढ़कर 22,319 करोड़ रुपये हो गया।

विप्रो कितना देगी डिविडेंड

विप्रो के बोर्ड ने 6 रुपये प्रति शेयर के इंटरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसके लिए कंपनी ने 28 जनवरी को रिकॉर्ड डेट के रूप में फिक्स किया है। वहीं डिविडेंड की पेमेंट 15 फरवरी को या उससे पहले की जाएगी।

कितनी की विप्रो ने डील

विप्रो ने कुल 3.5 बिलियन डॉलर के सौदे किए, जिनमें से बड़े सौदे 961 मिलियन डॉलर के थे, जो कॉन्सटेंट करेंसी टर्म्स में 6% साल-दर-साल की वृद्धि है। विप्रो को उम्मीद है कि मार्च तिमाही के लिए उसके आईटी सर्विस बिजनेस सेगमेंट से रेवेन्यू 2,602 मिलियन डॉलर से 2,655 मिलियन डॉलर के बीच होगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article