Wipro Q2 Results: विप्रो ने कमाया 2667 करोड़ का प्रॉफिट, 5 सब्सिडियरी कंपनियों का अपने साथ करेगी विलय

Wipro Q2 Results: विप्रो ने कहा कि जुलाई-सितंबर अवधि में इसकी इनकम 0.10 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 22,515.9 करोड़ रुपये पर आ गई। पिछले साल की समान तिमाही में इसकी इनकम 22,539.7 करोड़ रुपये रही थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • विप्रो ने पेश किए तिमाही नतीजे
  • दूसरी तिमाही में कमाया 2667 करोड़ का मुनाफा
  • इनकम रही 22,515.9 करोड़

Wipro Q2 Results: देश की प्रमुख आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) ने वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में कंपनी का प्रॉफिट 2,667.3 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 2,649.1 करोड़ रुपये रहा था। यानी साल दर साल आधार पर इसके प्रॉफिट में मात्र 0.7 फीसदी का इजाफा हुआ। ये अपनी 5 सब्सिडियरी कंपनियों का खुद में विलय करेगी।

कितनी रही इनकम

विप्रो ने कहा कि जुलाई-सितंबर अवधि में इसकी इनकम 0.10 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 22,515.9 करोड़ रुपये पर आ गई। पिछले साल की समान तिमाही में इसकी इनकम 22,539.7 करोड़ रुपये रही थी।

End of Feed