बिजनेस

Wipro के कर्मचारियों की संख्या लगातार चौथी तिमाही में घटी, जुलाई-सितंबर में 5000 से ज्यादा की गिरावट

Wipro Headcount Down in Q2: विप्रो के कर्मचारियों की संख्या जून के अंत में 249,758 थी, जो सितंबर के अंत में घटकर 244,707 रह गई। देश की बाकी प्रमुख आईटी कंपनियों के कर्मचारियों की संख्या में भी गिरावट देखी गई है।

Image

विप्रो के कर्मचारियों की संख्या घटी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • विप्रो के कर्मचारियों की संख्या घटी
  • लगातार चौथी तिमाही में गिरावट
  • 5000 से अधिक की गिरावट

Wipro Headcount Down in Q2: बुधवार को देश की प्रमुख आईटी कंपनियों में से एक विप्रो (Wipro) ने अपने तिमाही नतीजे पेश कर दिए। इसके साथ ही कंपनी ने जानकारी दी कि वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के दौरान इसके कर्मचारियों की संख्या में गिरावट आई। जुलाई-सितंबर तिमाही में इसके कर्मचारियों की संख्या में 5,000 से अधिक की गिरावट आई।

कितने कर्मचारी रह गए

विप्रो के कर्मचारियों की संख्या जून के अंत में 249,758 थी, जो सितंबर के अंत में घटकर 244,707 रह गई। देश की बाकी प्रमुख आईटी कंपनियों के कर्मचारियों की संख्या में भी गिरावट देखी गई है।

चल रहे वित्तीय वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएलटेक के कर्मचारियों की संख्या में भी 16,000 से अधिक की गिरावट आई, क्योंकि मैक्रोइकोनॉमिक चुनौतियों के कारण वित्त वर्ष 2024 में उनके लिए पूर्वानुमान अच्छे नहीं हैं।

इंफोसिस में सबसे बड़ी गिरावट

अब चार बड़ी आईटी कंपनियों की कुल कर्मचारियों की संख्या सितंबर के अंत में 1,403,595 है, जबकि पिछली तिमाही में यह 1,424,808 थी। कर्मचारियों की संख्या सबसे अधिक इंफोसिस में कम हुई। इंफोसिस में कर्मचारियों की संख्या में 7530 की गिरावट आई।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

विप्रो का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का प्रॉफिट 2,667.3 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर बना रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का लाभ 2,649.1 करोड़ रुपये रहा था। विप्रो ने कहा कि जुलाई-सितंबर में इसकी इनकम हल्की गिरावट के साथ 22,515.9 करोड़ रुपये पर आ गई। पिछले साल की समान तिमाही में इसकी इनकम 22,539.7 करोड़ रुपये रही थी।

विप्रो के कारोबार में योगदान देने वाले टॉप सेगमेंट बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और बीमा, मैन्युफैक्चरिंग और कंज्यूमर हैं, जिनमें गिरावट आई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article