बिजनेस

Wipro Consumer Soap Brands: संतूर से भारतीयों को किया मुरीद, अब 3 और साबुन से धमक बढ़ाएगी विप्रो

Wipro Consumer Buys 3 Soap Brand: विप्रो कंज्यूमर केयर देश का पॉपुलर साबुन संतूर बनाती है। अब इसने अपने साबुन रेंज को बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी ने मुंबई की वीवीएफ लिमिटेड से तीन साबुन ब्रांड खरीदे हैं।

Image

विप्रो कंज्यूमर ने 3 साबुन ब्रांड खरीदे

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • विप्रो कंज्यूमर खरीदेगी 3 साबुन ब्रांड
  • संतूर है पहले से कंपनी का मेन ब्रांड
  • जो, डॉय और बेक्टर शील्ड को खरीदेगी

Wipro Consumer Buys 3 Soap Brand: बेंगलुरु स्थित विप्रो कंज्यूमर केयर (Wipro Consumer Care) देश का पॉपुलर साबुन संतूर (Santoor) बनाती है। अब इसने अपने साबुन रेंज को बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी ने मुंबई की वीवीएफ लिमिटेड (VVF Ltd) से तीन साबुन ब्रांड खरीदे हैं। इनमें जो (Jo), डोय (Doy) और बैक्टर शील्ड (Bacter Shield) शामिल हैं। ये विप्रो कंज्यूमर की 15वीं एक्विजिशन डील (किसी कंपनी या ब्रांड को खरीदना) और पिछले 12 महीनों में तीसरी ऐसी डील है।

संतूर की सेल्स

इस डील से विप्रो कंज्यूमर केयर (जो अजीम प्रेमजी के नेतृत्व वाली विप्रो एंटरप्राइजेज का हिस्सा है) को पर्सनल वॉश सेगमेंट में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके पास संतूर जैसे ब्रांड पहले से हैं, जिसकी वित्त वर्ष 2022-23 में सेल्स 2650 करोड़ रुपये की रही। इसके पास एक आयुर्वेदिक साबुन ब्रांड चंद्रिका भी है।

पैकेज फूड सेगमेंट में एंट्री

इस साल अप्रैल में विप्रो कंज्यूमर ने केरल स्थित पैकेज्ड फूड ब्रांड Brahmins को खरीदा था, जबकि दिसंबर 2022 में कंपनी ने केरल के पैकेज्ड फूड ब्रांड Nirapara को खरीदा था। इन दो डील से विप्रो कंज्यूमर केयर को भारत में पैकेज्ड फूड मार्केट में एंट्री करने में मदद मिली।

हिंदुस्तान यूनिलीवर और गोदरेज से मुकाबला

डॉय प्रीमियम साबुन सेगमेंट में ऑपरेट करती है और बैक्टर शील्ड के पास साबुन और हैंडवॉश की एंटी-बैक्टीरियल रेंज है। माना जा रहा है कि नए साबुन ब्रांड को खरीदने से कंपनी को लक्स और लाइफबॉय ब्रांड की निर्माता हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल), सिंथॉल और गोदरेज नंबर 1 की निर्माता गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (जीसीपीएल) के साथ मुकाबला करने में आसानी होगी।

एचयूएल का लाइफबॉय देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला साबुन ब्रांड है। हाल के वर्षों में, विप्रो और एचयूएल के संतूर और लक्स ब्रांडों के बीच नंबर दो की पॉजिशन के लिए मुकाबला देखने को मिला है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article