बिजनेस

Cheapest Tractor Loan: इन बैंकों से मिल रहा सबसे सस्ता ट्रैक्टर लोन, 10% से कम पर मिल जाएंगे 25 लाख

Tractor Loan Interest Rate: एसबीआई में ट्रैक्टर लोन की दर 9.85 फीसदी है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार इसके ट्रैक्टर लोन की रेट 1 साल की एमसीएआर (8.55 फीसदी)+1.30 फीसदी है। एसबीआई 2 लाख रु तक के ट्रैक्टर लोन पर कोई चार्ज नहीं लेता।

Image

ट्रैक्टर लोन

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कई बैंक दे रहे 10 फीसदी से कम पर ट्रैक्टर लोन
  • एसबीआई में मिल जाएंगे 25 लाख
  • अलग-अलग बैंकों में विभिन्न हैं ब्याज दर

Tractor Loan Interest Rate: किसानों के लिए ट्रैक्टर बहुत अहम चीज है। भारत में ट्रैक्टर की कीमत 2.45 लाख रु से करीब 33.90 लाख रु है। इसीलिए अकसर किसानों को ट्रैक्टर लोन लेना पड़ता है। यदि आप नया ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरें चेक कर लेनी चाहिए। यहां हम आपको अलग-अलग बैंकों की ट्रैक्टर लोन की ब्याज दरों की जानकारी देंगे।

एसबीआई की ब्याज दरें

एसबीआई में ट्रैक्टर लोन की दर 9.85 फीसदी है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार इसके ट्रैक्टर लोन की रेट 1 साल की एमसीएआर (8.55 फीसदी)+1.30 फीसदी है। एसबीआई 2 लाख रु तक के ट्रैक्टर लोन पर कोई चार्ज नहीं लेता। उसके ऊपर लोन राशि का 1.40% +जीएसटी लिया जाएगा। एसबीआई आपको अधिकतम 25 लाख रु तक का लोन दे सकता है।

आईसीआईसीआई बैंक

आईसीआईसीआई बैंक में ट्रैक्टर लोन की ब्याज दरें 12 फीसदी से 22.2 फीसदी तक है। इसमें सब्सिडी और सरकारी योजनाएं शामिल नहीं हैं। आईसीआईसीआई बैंक से ट्रैक्टर लोन लेने के लिए आपके पास न्यूनतम 3 एकड़ जमीन होनी चाहिए।

एचडीएफसी बैंक

एचडीएफसी बैंक सस्ते में ट्रैक्टर लोन एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक से सस्ता ट्रैक्टर लोन दे रहा है। इसकी शुरुआती ट्रैक्टर लोन दर 8.98 फीसदी है। मगर ध्यान रहे कि ईएमआई लेट होने पर आपसे 1.50% प्रति माह (18% प्रति वर्ष) और टैक्स लागू होगा।

बाकी बड़े बैंकों की ब्याज दरें

  • एक्सिस बैंक में नए ट्रैक्टर के लिए लोन दर 17.5% से 20% और पुराने ट्रैक्टर के लिए लोन दरें 18% से 24% है
  • यस बैंक में नए ट्रैक्टर के लिए लोन दर 12.2% से 17% और पुराने ट्रैक्टर के लिए लोन दरें 17.5% से 23.1% है
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में ट्रैक्टर के लिए लोन दर 10.05 फीसदी से 11.70 फीसदी तक है। लोन चुकाने के लिए आपको 5 से 9 साल तक का समय मिलेगा

इस बात का रखें ध्यान

सभी बैंकों में लोन राशि की सीमा अलग हो सकती है। वही लोन अवधि भी विभिन्न हो सकती है। इसलिए लोन लेने से पहले बैंक में संपर्क करके अपने हिसाब से जरूरी जानकारी जरूर ले लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article