सरकार ने क्रूड पर घटाया विंडफॉल टैक्स, लेकिन डीजल पर निर्यात शुल्क बढ़ा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 21, 2023, 10:25 AM IST

Windfall Tax: घरेलू कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स 4,400 रुपये प्रति टन से घटकर 3,500 रुपये प्रति टन हो गया है। हालांकि डीजल पर निर्यात शुल्क को 0.50 रुपये से बढ़ाकर 1 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

Windfall Tax: केंद्र सरकार ने सोमवार देर रात घरेलू कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स को 4,400 रुपये प्रति टन से घटाकर 3,500 रुपये प्रति टन कर दिया। इस बीच, सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क को 0.50 रुपये से बढ़ाकर 1 रुपये प्रति लीटर कर दिया। संशोधित दरें 21 मार्च, मंगलवार से लागू हो गई हैं। केंद्र सरकार ने पिछली बार 4 मार्च को कच्चे पेट्रोलियम के उत्पादन पर टैक्स 50 रुपये प्रति टन बढ़ाकर 4,350 रुपये प्रति टन से 4,400 रुपये प्रति टन कर दिया था। ये कर उन कंपनियों और क्षेत्रों पर लगाया जाता है जो किन्ही वजहों से अचानक मुनाफा दर्ज करते हैं।

Windfall Tax

Windfall Tax: पहली बार विंडफॉल टैक्स 1 जुलाई 2022 को लगा

पहली बार विंडफॉल टैक्स 1 जुलाई 2022 को लगा

End of Feed