फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों पर घटेगा GST? नितिन गडकरी चाहते हैं 12% करने पर हो विचार

GST on flex fuel vehicles: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पेट्रोल के अलावा एथनॉल या मेथनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी फ्लेक्स फ्यूल इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को घटाकर 12 प्रतिशत करने पर विचार करने को कहा।

GST on flex fuel vehicles: रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि राज्य के वित्त मंत्रियों को ‘फ्लेक्स-फ्यूल’ वाहनों पर माल एवं सेवा कर (GST) को घटाकर 12 प्रतिशत करने पर विचार करना चाहिए। ‘फ्लेक्स फ्यूल’ वाले वाहन से आशय ऐसी गाड़ियों से हैं जो एक से अधिक ईंधन पर चलती हैं। सामान्य तौर पर ये वाहन पेट्रोल के अलावा एथनॉल या मेथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर भी चलते हैं।

GST on flex fuel vehicles, ethanol petrol, methanol blended petrol, Nitin Gadkari, GST

एथनॉल या मेथनॉल मिश्रित पेट्रोल इस्तेमाल करने वाले वाहनों पर घटेगा जीएसटी? (तस्वीर-Canva)

गडकरी ने आईएफजीई के इंडिया बायो-एनर्जी एंड टेक एक्सपो को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि कच्चे तेल के आयात को कम करने और जैव ईंधन के उपयोग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें विभिन्न राज्यों के वित्त मंत्रियों से समर्थन की जरूरत है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने मुझे आश्वस्त किया है कि वह इस बारे में सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों से बातचीत करेंगी। गडकरी ने कहा कि मैंने महाराष्ट्र के वित्त मंत्री से बैठक में भाग लेने और फ्लेक्स-फ्यूल इंजन कारों पर जीएसटी में कटौती का प्रस्ताव रखने को कहा है।

End of Feed