क्या अक्टूबर में बढ़ेगा FD पर ब्याज? क्यों CPI का 4.82% पर पहुंचना दे रहा रेपो रेट बढ़ने का संकेत

अगस्त में CPI बढ़कर 4.82% पर पहुंच गया है। यह ऐसा आंकड़ा है, जो रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। इसका सीधा असर FD की ब्याज दरों पर भी पड़ सकता है।

RBI Rapo Rate Based on CPI : महंगाई लगातार बढ़ रही है। रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी में CPI आधारित महंगाई अहम रोल अदा करती है। अगस्त 2026 में CPI 4.82% तक पहुंच गया है। रिजर्व बैंक टारगेट इन्फ्लेशन रेट 4 फीसदी है। वहीं, 2 फीसदी ऊपर नीचे यानी 2 से 6 फीसदी का टोलरेंस बैंड है। यानी रिजर्व बैंक अपनी मॉनेटरी पॉलिसी के हिसाब से इस दायरे के भीतर महंगाई को बनाए रखना चाहता है। फिलहाल, महंगाई रिजर्व बैंक के टारगेट रेट से ऊपर निकल चुकी है। ऐसे में अक्टूबर में होने वाली पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका बढ़ गई है।

fd cpi repo rate

ब्याज दर में बढ़ोतरी के साथ बढ़ सकती है ब्याज दर

इस साल कितनी बढ़ी महंगाई?

रिजर्व बैंक ने आखिरी बार पॉलिसी रेट में बदलाव पिछले साल दिसंबर में किया था। वहीं, इस साल की शुरुआत में जनवरी 2026 में CPI 2.74% था। इसके अलावा महंगाई बढ़ाने वाला सबसे बड़ा फैक्टर क्रूड रहा है, जिसके दाम में जबरदस्त उछाल आया है। इन सभी वजहों से अब अक्टूबर में RBI MPC की बैठक में रेपो रेट बढ़ने की उम्मीद की जा रही है, ताकि महंगाई को काबू किया जा सके।

End of Feed