बिजनेस

क्या गुरु नानक जयंती पर 27 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक? दूर कर लें कन्फ्यूजन

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 23, 2023, 02:10 PM IST

Bank Holiday on Guru Nanak Jayanti Details: कार्तिक पूर्णिमा, नवंबर या दिसंबर की पहली पूर्णिमा, को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिनका जन्म इसी दिन वर्ष 1469 में हुआ था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, बैंकों में छुट्टियां तय होती हैं।

Image

गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Photo : Times Now Digital

Bank Holiday on Guru Nanak Jayanti Details: सोमवार यानी 27 नवंबर 2023 को गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। गुरु पर्व गुरु नानक जयंती के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। कार्तिक पूर्णिमा, नवंबर या दिसंबर की पहली पूर्णिमा, को सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिनका जन्म इसी दिन वर्ष 1469 में हुआ था।

केंद्र सरकार की छुट्टियों की लिस्ट 2024

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, बैंकों में छुट्टियां तय होती हैं। फेस्टिवल सीजन वाले नवंबर महीने में बैंक कुल मिलाकर 15 दिन बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार भी शामिल है।

सोमवार 27 नवंबर को बैंक बंद रहेंगें

27 नवंबर (सोमवार)- गुरु नानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के मौके पर नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद - तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र में बैंक बंद हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article