Bank Holiday Today or Not: आज 3 मई को शनिवार का दिन है। हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। मगर आज महीने का पहला शनिवार है। इसलिए आज पूरे भारत में बैंक खुले रहेंगे। बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के अनुसार, वे महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को बंद रहते हैं। इन वीकेंड के अलावा बैंक क्षेत्रीय और राष्ट्रीय छुट्टियों के कारण भी बंद रहते हैं, जिनमें कई छुट्टियां केवल चुनिंदा राज्यों की होती हैं।
ये भी पढ़ें -
कौन-सी सेवाएं होती हैं प्रभावित
बैंक की छुट्टियों के कारण आमतौर पर कुछ बैंकिंग सेवाएँ प्रभावित होती हैं, जैसे कि इन-ब्रांच बैंकिंग, चेक क्लीयरेंस, बैंक शाखा के जरिए NEFT/RTGS के माध्यम से फंड ट्रांसफर और लोन प्रोसेसिंग या अप्रूवल्स। जबकि एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएँ आम तौर पर चालू रहती हैं। इसलिए किसी भी फिजिकल बैंकिंग या डॉक्यूमेंटेशन से जुड़े काम के लिए प्लानिंग पहले से कर लेनी चाहिए।
मई में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट
1 मई को महाराष्ट्र दिवस/मई दिवस (श्रम दिवस), 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन, 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 16 मई को राज्य दिवस, 26 मई को काजी नजरूल इस्लाम का जन्मदिन और 29 मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
कैसे चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
हर छुट्टी पूरे भारत के सभी बैंकों की नहीं होती। बल्कि राज्यों के हिसाब से भी छुट्टियां तय होती हैं। आप चाहें तो इस लिंक पर जाकर आप छुट्टियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।
