फ्लाईफ्लैपर पोर्टल के अनुसार विभिन्न कंपनियों के अलग-अलग हेलीकॉप्टर मॉडलों की कीमत भी अलग-अलग है। एयरबस जो हेलीकॉप्टर मॉडल बनाती है, उनमें H125 , H135 , H145 , H160, H225 और शामिल हैं।
इसके अलावा बेल के हेलीकॉप्टर मॉडलों में बेल 206 जेटरेंजर, बेल 407 और बेल 429 और लियोनार्डों के एडब्लू119केएक्स, एडब्लू139 और एडब्लू169 मॉडल शामिल हैं। आगे जानते हैं इनकी कीमतों के बारे में।
ऊपर हमने जिन हेलीकॉप्टरों का जिक्र किया है, उनमें से H125 का रेट 25 करोड़ रु से अधिक है। वहीं बेल 429 का शुरुआती रेट ही करीब 85 करोड़ रु है। इसी तरह रॉबिनसन के आर44 की कीमत करीब 4 करोड़ रु है।
इंडियामार्ट पर 1 सीटर - मॉस्किटो अल्ट्रालाइट हेलीकाप्टर का रेट 38 लाख रु है, जबकि टोयोटा फॉर्च्यूनर का शुरुआत रेट 33.78 लाख है। इसी तरह 2-सीटर किट बिल्ड हेलीकॉप्टर का रेट 58 लाख रु है।
वहीं भारत में मर्सिडीज-बेंज कारों में ए-क्लास लिमोजिन की कीमत 46.05 लाख रुपये से शुरू होती है। 4 सीटर हेलीकॉप्टर का शुरुआती रेट 3.6 करोड़ रु है।